मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेलीपैड पर लौटते समय पोहा फैक्ट्री में मारे गए मजदूर परिवारों के परिजनों से मुलाकात की। साथ ही घायलों के समूचे इलाज की व्यवस्था का आदेश जिला कलेक्टर आशीष सिंह को दिया। एवं पूरे मामले की जांच के आदेश पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला को दिए। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि ₹4 लाख की व्यवस्था सरकार अपनी ओर से करेगी ₹2 लाख मुख्यमंत्री शिक्षा अनुदान मद एवं ₹2 लाख अन्य मद से मृतक और उनके परिजन को दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि चिंता करने जरूरत नहीं है। आपके साथ प्रदेश का मुखिया शिवराज सिंह चौहान है। इस दौरान उनके साथ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया मौजूद थे।
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि उनकी अपनी विधानसभा के दो परिजन पोहा फैक्ट्री में काम करने के दौरान घटी दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद वे स्वयं मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। और उन्हें आश्वासन दिया था कि प्रदेश सरकार उनकी सहायता करेगी। मुख्यमंत्री जी ने उज्जैन पहुंच कर परिजनों को जिला प्रशासन के माध्यम से सहायता का आदेश दिया है।